फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही परिवार के चार सदस्यों ने निगला जहर, दंपति की मौत, बेटा-बेटी गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवार के चार सदस्यों ने निगला जहर, बेटी सहित दंपति की मौत, बेटा गंभीर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। निगदू के गांव कारसा डोड में बुधवार देर रात को एक किसान परिवार के चार लोगों ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे दंपति और बेटी की मौत हो गई, जबकि बेटे की हालत गंभीर है। बुटाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए। फिलहाल कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। घरेलू विवाद की आशंका जताई जा रही है।
निगदू चौकी प्रभारी सुभाष ने बताया कि गांव कारसा डोड निवासी बलवान (50), उनकी पत्नी सुनीता (48), बेटा रणदीप (19) और बेटी रानी (20) ने बुधवार देर रात को संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे चारों की हालत खराब हो गई। गंभीर हालत में चारों को शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। वहां इलाज के दौरान सुनीता, बलवान व रानी ने दम तोड़ दिया। रणदीप की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलने पर डीएसपी विवेक चौधरी पुलिस बल सहित अस्पताल में पहुंचे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


मामा मैं कल इस दुनिया में नहीं रहूंगा
बुधवार की रात करीब साढ़े दस बजे जहरीला पदार्थ खाने के बाद रणदीप ने इसकी सूचना अपने मामा जोगिंद्र को दी। जोगिंद्र निवासी यूनिसपुर ने बताया कि उसके भांजे रणदीप के जहरीला पदार्थ खाने के बाद जब उसे गाड़ी में अस्पताल लाया जा रहा था, उसने उनके पास फोन करके कहा था कि ‘मैं कल इस दुनिया में नहीं रहूंगा’। रणदीप विदेश जाने की तैयारी कर रहा था, इसके लिए वह कुरुक्षेत्र से कोचिंग भी ले रहा था। उसका पिता बलवान खेती करता था।
मृतक बलवान के पिता फूल सिंह (80) का कहना है कि उसके 6 बेटे थे। इनमें से एक की करीब 20 साल पहले मौत हो गई थी, शेष 4 पुत्र उसके साथ एक ही मकान में रहते हैं और सबसे बड़ा बेटा मेवा सिंह अपने परिवार के साथ गांव में ही अलग घर में रहता है। उन्होंने बताया कि घर में किसी प्रकार का कोई झगड़ा या परेशानी नहीं थी, लेकिन ऐसी नौबत कैसे आई उसे कुछ नहीं पता चल रहा। फूल सिंह कह रहे थे कि भगवान ने उसे इस उम्र में सबसे बड़ा दुख दिखा दिया।

घटना से गांव में छाया मातम
बलवान के परिवार के चार सदस्यों के जहरीला पदार्थ खाने की बात गांव में चर्चा का विषय बनी हुई है। परिवार के तीन लोगों की मौत से पूरे गांव में मातम छा गया। पीड़ित परिवार के घर लोगों और रिश्तेदारों का तांता लगा हुआ है।
विज्ञापन

----
गांव कारसा डोड में एक परिवार के चार सदस्यों के जहरीला पदार्थ खाने से माता-पिता और बेटी की मौत हो गई, जबकि बेटे की हालत गंभीर है। फिलहाल जहरीला पदार्थ खाने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने बलवान और उसकी पत्नी सुनीता के कमरे से बिस्तर के पास रखे बर्तन में तरल पदार्थ को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
-हरविंद्र सिंह, थाना प्रभारी बुटाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें