फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई सब्जी मंडी में 15 प्लाटों की नीलामी 17 को होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। मार्केट कमेटी करनाल की नई सब्जी मंडी में 15 प्लाटों की ई-नीलामी की जाएगी। जो 17 अगस्त सुबह 10 बजे से शुरू होगी और शाम छह बजे तक चलेगी। कोई भी इसमें प्लाट खरीदने के लिए ऑनलाइन बोली लगा सकेगा।
विज्ञापन

मार्केट कमेटी के सचिव हकीकत कादियान ने बताया कि नई सब्जी मंडी करनाल में प्लाटों की ई-नीलामी 17 अगस्त को होगी। इसके लिए पंजीकरण व ई-नीलामी में भाग लेने के लिए पोर्टल एचएएसएमबी.ओआरजी.इन पर आवेदन किया जा सकता है। बोली की 10 प्रतिशत राशि बोली के 48 घंटों के अंदर जमा करनी होगी। 15 प्रतिशत राशि आशय पत्र के जारी करने के 30 दिन बाद जमा करनी होगी। शेष 75 प्रतिशत राशि को यदि आशय पत्र जारी होने की तिथि से 60 दिन के अंदर एकमुश्त में जमा किया जाता है तो बोली राशि की 5 प्रतिशत छूट मिलेगी। आशय पत्र जारी होने की तिथि से 120 दिनों के अंदर एकुमश्त भुगतान करने पर बिना ब्याज भुगतान किया जा सकेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें