फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: झगड़े के बाद 15 लोगों ने फेंके पत्थर, छात्र घायल

Wed, 28 Jan 2026 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
अशोक नगर में हुई वारदात का सीसी टीवी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। शहर के अशोक नगर इलाके में झगड़े के बाद लोगों ने पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। इससे 11वीं का छात्र कबीर घायल हो गया। उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के पहुंचने पर लोग भाग गए।
घटनाक्रम सोमवार दोपहर करीब 12 बजे का है। अशोक नगर निवासी शैली शर्मा ने बताया कि उनका बेटा कबीर अपने काम से जा रहा था। इसी दौरान कुछ युवक आए और बेटे को धमकाने लगे। बेटे ने विरोध किया तो आरोपियों ने साथी बुला लिए। करीब 15 युवक एकत्रित हो गए। उनके हाथों में डंडे और गंडासियां थीं। आरोपियों ने कबीर पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। वह घायल हो गया। उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने थाना शहर में शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अशोक नगर निवासी महिला लीला देवी ने बताया कि क्षेत्र में इससे पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन उनके खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती। उन्होंने कहा कि आरोपियों में शामिल एक लड़का जेल से बाहर आया है। सेक्टर चार चौकी प्रभारी राजन ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें