करनाल। जर्मनी का स्टडी वीजा लगवाने के नाम पर एक दंपती से एक व्यक्ति ने 15 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। निगदू थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शिकायत में मोहड़ी निवासी कोमल शर्मा ने बताया कि उसकी शादी दिसंबर 2022 में राधे श्याम से हुई थी। वह विदेश में पढ़ना चाहती थी तो उसकी बातचीत आरोपी अंकुश भाटिया से हुई। जिसका चंडीगढ़ में ऑफिस था। आरोपी ने उन्हें आश्वासन दिया था कि वह जर्मनी का स्टडी वीजा लगवाएगा और उसके पति को भी जर्मनी भेजेगा। इसके लिए उसने ऑनलाइन 1044610 रुपये और 455390 रुपये नकद लिए। लेकिन आरोपी ने उनका वीजा नहीं लगवाया और न ही रुपये वापस कर रहा है। संवाद