फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पांच करोड़ से बनेगी 15 किमी सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मूनक। वर्षों से रुका मूनक वाया बाल राजपूताना पक्का खेड़ा सड़क का निर्माण शुरू हो गया है। निर्माण कार्य का वीरवार को एक्सईएन राजकुमार, एसडीओ संजीव कुमार तंवर और जेई राजेंद्र अरोड़ा ने निरीक्षण किया। पीडब्ल्यूडी के एसडीओ संजीव तंवर ने बताया कि सड़क की लंबाई 15 किलोमीटर है। इसे पांच करोड़ की लागत से बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन ग्रामीणों ने सड़क पर रैंप बना रखे हैं उनको तोड़ा जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि जल्द इनको हटा दिया जाए अन्यथा विभाग के द्वारा हटाया जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर सरपंच प्रतिनिधि ओम प्रकाश मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि यह समस्या काफी वर्षों से चली आ रही थी और इस पर थोड़ी सी बारिश में ही पानी जमा हो जाता था। इस रास्ते पर खंड कार्यालय, थाना, अनाज मंडी है। यह सड़क कई गांव को जोड़ती हुई निसिंग, कैथल व असंध को निकलती है। किसानों को अपनी फसल मंडी में फसल डालने के लिए उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ती थी। अब सड़क बनने से हजारों ग्रामीणों को इसका लाभ मिलेगा। इस दौरान ब्लॉक समिति के वाइस चेयरमैन अजय कुमार, ग्राम सचिव नेत्रपाल राणा, दलवीर, सलिंद्र, राममेहर, मांगेराम, प्यारेलाल, महेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें