फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपार्टमेंट एग्जाम के लिए 22 तक फार्म भर सकते हैं 10वीं और 12वीं के विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूूरो
विज्ञापन

करनाल। सीबीएसई के कक्षा 10वीं व 12वीं में कंपार्टमेंट विद्यार्थियों की दोबारा परीक्षा के लिए 22 मई तक फार्म भर सकते हैं। जबकि जुलाई माह में परीक्षाएं होंगी। सीबीएसई ने सर्कुलर जारी कर सभी स्कूलों के प्रिंसिपलों को समय से फार्म भरने के निर्देश दिए हैं। सहोदय स्कूल कॉंप्लेक्स के अध्यक्ष डा. राजन लांबा ने बताया कि तय समय तक फार्म भरने पर 300 रुपये प्रति विद्यार्थी की फीस जमा होगी। जबकि 23 से 29 मई तक एक हजार रुपये लेट फीस के साथ फार्म भर सकते हैं। उन्होंने बताया कि अगर 29 मई तक भी कोई विद्यार्थी या स्कूल फार्म नहीं भर पाया तो उन्हें पांच जून तक का समय दिया गया है। लेकिन इस बार लेट फीस पांच हजार रुपये लेट फीस जमा करानी होगी।

जून के तीसरे सप्ताह में साइट पर से डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड
जारी सर्कुलर के अनुसार स्कूल या विद्यार्थी कंपार्टमेंट एग्जाम के लिए जून के तीसरे माह से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। अगर किसी विद्यार्थी का एडमिट कार्ड साइट पर नहीं आता, तो वह बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय से संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन


स्कूल इस तरह से सबमिट करेंगे कंपार्टमेंट विद्यार्थियों की सूची
सर्कुलर के अनुसार स्कूलों को अपने लॉगइन से कंपार्टमेंट विद्यार्थियों की सूची तैयार करनी होगी। इस दौरान उन्हें विद्यार्थी के रोल नंबर व कंपार्टमेंट सब्जेक्ट को भरना होगा। इसके बाद विद्यार्थी की एप्लीकेशन आईडी जेनरेट होगी, फिर आनलाइन फीस जमा करनी होगी।
विज्ञापन


रिजल्ट के बाद से ही तैयारी में जुटे थे स्टूडेंट्स
सीबीएसई के 10वीं और 12वीं के रिजल्ट में जिन बच्चों की कंपार्टमेंट हैं। वे उसी दिन से दोबारा सब्जेक्ट को पास करने की तैयारी में जुटे हैं। विद्यार्थियों ने स्कूलों के अलावा शहर के अलग-अलग स्थानों पर खुले कोचिंग सेंटरों में ट्यूशन लगा रखी है। 12वीं स्टूडेंट राखी, सोनम, सावन और अमित ने बताया कि एग्जाम को लेकर उनकी तैयारी पूरी है। पिछली बार उनका कुछ ही अंक से एग्जाम क्लीयर नहीं हो पाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें