तरावड़ी। तरावड़ी अनाज मंडी में बिजली की तारों में निकली चिंगारी से सैकड़ों बोरी गेहूं जल गया। आग लगने से मंडी में भगदड़ मच गई। आग को बुझाने के लिए पल्लेदारों ने काफी प्रयास किए, लेकिन स्थिति पर काबू न होने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग को बुझाने में कामयाबी हासिल की। सोमवार दोपहर को तरावड़ी मंडी के बूथों के सामने पड़ी गेहूं की बोरियों में ऊपर से गुजर रहे विद्युत तारों से गिरी चिंगारी के कारण आग लग गई। आढ़ती बलराज गर्ग ने बताया कि बोरियों में लगी आग से लगभग दो सौ बोरियां गेहूं जल गया। आग पर काबू पाने के बाद गेहूं को वहां से उठाकर दूसरी जगह रखा, लेकिन आग के कारण जला गेहूं पूरी तरह खराब हो चुका था।