फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस की आड में अवैध शराब की तस्करी करते दो आरोपी काबू, देसी शराब की

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। एंबुलेंस की आड़ में अवैध शराब का कारोबार करने वाले दो आरोपियों को कुंजपुरा थाना पुलिस ने गांव घीड़ के समीप नाकाबंदी कर पकड़ लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों से साल पेटी शराब की बरामद की है। कुंजपुरा थाना पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है, वहीं ठेकेदार का कहना है कि आरोपी 20 पेटी शराब की लेकर आए थे और उन्होंने इससे पहले नगला व रिंडल गांव में भी शराब की पेटियां उतारकर आए थे, लेकिन कुंजपुरा थाना प्रभारी हरिकिशन व जांच अधिकारी एचसी राकेश का कहना है कि पूछताछ के दौरान यह बात सामने नहीं आई है।
विज्ञापन

कुंजपुरा थाना प्रभारी हरिकिशन ने बताया कि जिला पुलिस करनाल द्वारा नशे के खिलाफ पिछले कुछ दिनों से स्पेशल अभियान चला रखा है। इसी अभियान के दौरान 10 जुलाई को गांव घीड के पास नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग की गई। इस दौरान एक प्राइवेट एंबुलेंस आई जो पुलिस को देखकर वापस जाने लगी। शक के आधार पर उसे रुकवाया तो उसमें 84 बोतल अवैध शराब की बरामद की गई, तुरंत आरोपी वकील वासी कुंडा कलां व मनोज वासी घीड़ को काबू कर लिया, जिन्हें कोर्ट में पेश किया गया। आरोपी करनाल के ही ठेके से यह शराब लेकर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें