फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल से जमानत लेकर बाइक चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने दोबारा भेजा जेल, दो चोरी की बाइक बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
जेल से जमानत लेकर बाइक चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने दोबारा भेजा जेल, दो चोरी की बाइक बरामद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। पुलिस की एंटी ऑटो थैफ्ट टीम ने कैथल रोड पर नाकाबंदी कर चोरी की बाइक सहित एक आरोपी को काबू किया है। पुलिस द्वारा लिए गए एक दिन के पुलिस रिमांड में आरोपी ने एक और बाइक चोरी की वारदात को कबूला है। पुलिस ने वह चोरी की बाइक भी बरामद कर ली है। आरोपी बाइक चोरी के मामलों में पहले कई बार जेल जा चुका है। आरोपी जेल से जमानत पर बाहर आया हुआ था। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

एंटी ऑटो थैफ्ट इचार्ज एसआई रोहताश सिंह ने बताया कि वाहन चोरी की वारदातों को रोकने व वाहन चोरों को पकड़ने के लिए वह अपनी टीम के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने आरोपी मनोज कुमार वासी सदर बाजार करनाल को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। 26 मार्च को आरोपी को कोर्ट में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। इस दौरान आरोपी ने एक ओर बाइक चोरी की वारदात को कबूला। आरोपी से चोरी की दो बाइक बरामद की गई है। आरोपी ने शहर थाना व सिविल लाइन थाना के क्षेत्र से चोरी की थी। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी 2013 व 2014 में दर्ज कई चोरी के मामलों में पहले भी जेल जा चुका है और अब काफी लंबे समय से वह जमानत पर बाहर आया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें