फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नये शुगर मिल का शिलान्यास आज : भाजपा जशन की और कांग्रेस विरोध की तैयारी में, प्रशासन अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
नए शुगर मिल का शिलान्यास आज : भाजपा जश्न तो कांग्रेस विरोध की तैयारी में, प्रशासन अलर्ट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
करीब 225 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले नए शुगर मिल के शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर सभी ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। जहां भाजपा ने इस समारोह को रैली में तब्दील कर जश्न मनाने की तैयारी की है, उधर कांग्रेस ने सीएम के घेराव और काले झंडे दिखाने की ‘गुप्त तैयारी’ की है। वहीं जिला प्रशासन ने भी हर हाल में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरा जोर लगा दिया है। पुलिस का गुप्तचर विभाग पल पल की खबर ले रहा है और हर स्थिति पर निगरानी रखे हुए है। जिला पुलिस ने सुरक्षा घेरा भी कड़ा कर दिया है और किसी भी प्रदर्शनकारी को सीएम तक जाने की इजाजत नहीं है।
बता दें कि करनाल के किसानों की नए शुगर मिल की मांग करीब 20 साल पुरानी है। अब जाकर किसानों की मांग पूरी हो रही है। इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी पूरे उत्साह में है और इस समारोह को रैली का रूप देने का प्रयास कर रही है। इस कार्यक्रम के लिए भाजपा के विधायकों, चेयरमैन समेत कई नेताओं ने एड़ी चोटी का जोर लगा रखा है। भाजपा जिलाध्यक्ष दावा कर चुके हैं कि 25 हजार किसान एकत्रित होंगे, वहीं गन्ना उत्पादक किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने सीएम के घेराव और काले झंडे दिखाने की चेतावनी दी हुई है। कांग्रेस की मांग है कि प्रति एकड़ 100 क्विंटल बांड की कंडीशन हटाई जाए और एक एकड़ में जितना गन्ना पैदा होता है, वो लिया जाए। ऐसे में टकराव की स्थिति होने के कारण प्रशासनिक अधिकारियों के पसीने छूटे हुए हैं। कार्यक्रम में किसी भी प्रकार का खलल न पड़े, इसलिए प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में है। कांग्रेस के प्रदेश सचिव पंकज पूनिया समेत अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर भी नजर रखी जा रही है। पूनिया ने दावा किया कि वे सीएम को काले झंडे दिखाएंगे और कोई उन्हें रोक नहीं सकता। वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष जगमोहन आनंद ने कहा कि समारोह ऐतिहासिक होगा।
विज्ञापन


प्रशासन का दावा तैयारियां पूरी
डीसी डॉ. आदित्य दहिया ने शुक्रवार को कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया और दावा किया कि सभी तैयारियां पूरी हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के 20 जनवरी के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली है। शुगर मिल प्रांगण मुख्यमंत्री किसानों की विशाल जनसभा को संबोधित करने से पहले करीब 244 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। इस मौके पर सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर व शुगरफैड चेयरमैन चंद्रप्रकाश कथूरिया भी मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल मेरठ रोड पर स्थित शुगर मिल के प्रांगण में करीब 225 करोड़ रुपये की लागत से 3500 टीडीसी क्षमता की नई आधुनिक शुगर मिल का शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन

ये परियोजनाएं भी होंगी शुरू
इसके अलावा सीएम सिटी बस सर्विस की शुरुआत करेंगे। इस पर करीब एक करोड़ 60 लाख रुपये की राशि खर्च हुई है। करीब नौ करोड़ रुपये से सीसीसीवी प्रोजेक्ट की शुरुआत भी करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल इसी दिन चार करोड़, 29 लाख रुपये की लागत से बनी असंध उपमंडल के गांव जयसिंहपुरा में आईटीआई बिल्डिंग का भी उद्घाटन करेंगे। गांव काछवा में पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान का उद्घाटन करेंगे। इस प्रशिक्षण संस्थान पर करीब 2 करोड़, 25 लाख रुपये की राशि खर्च हुई है। यह केंद्र ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार और पीएनबी द्वारा बनाया गया है। साथ ही चिड़ाव मोड़ पर श्री गुरु नानक द्वार की आधारशिला रखेंगे। इस द्वार पर करीब एक करोड़ छह लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें