राइस मिल में बॉयलर की वॉल फटी, मजदूर की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
निसिंग स्थित एक राइस मिल में बॉयलर की वॉल फटने पर स्टीम से झुलसने से मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने बताया कि ढांड निवासी 24 वर्षीय शौकीन निसिंग के एक राइस मिल में मजदूरी करता था। राइस मिल में अचानक बॉयलर की वॉल फट गई और भांप निकलने लगी। स्टीम तेज होने के कारण शौकीन का दम घुटने लगा, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं, दूसरे मामले में जीटी रोड पर घरौंडा विश्रामगृह के पास शनिवार रात एक ट्रक चालक ढाबे पर खाना खाने के लिए जीटी रोड पार करने लगा तो उसे एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। युवक की पहचान गोहाना के गांव श्यामड़ी निवासी सुरेश (24) के रूप में हुई है।