फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित युवक की हत्या के मामले में पुलिस की छापेमारी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
दलित युवक की हत्या के मामले में पुलिस की छापामारी जारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
विकास कॉलोनी में चाकू घोंपकर अमित की हत्या के मामले में पुलिस के हाथ खाली है। पुलिस की तीन टीमें लगातार छापामारी कर रही हैं। पुलिस का दावा है कि इस मामले में अहम सुराग मिले हैं, जिनके अनुसार धरपकड़ जारी है। बता दें कि विकास नगर में दो दिन पहले अमित कुमार की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। बचाव में आए युवक संजय को भी चाकू से गोद दिया गया था, जिसका कल्पना चावला मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा है। हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर एसपी के आदेश के बाद तीन टीमें छापेमारी कर रही हैं। थाना प्रभारी मनोज कुमार का कहना है कि तीनों टीमें आरोपी को पकड़ने के लिए यूपी, पंजाब व हरिद्वार छापेमारी कर रही है। लेकिन अभी आरोपी का कोई सुराग नहीं लगा है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। थाना प्रभारी का दावा है कि जल्द ही इस मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

साले की हत्या के मामले में आरोपी काबू
करनाल। शिव कॉलोनी में जीजा द्वारा साले की चाकू घोंपकर हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी राजेश को हिरासत में ले लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। शुक्रवार को आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा। बता दें कि शिव कॉलोनी निवासी राजेश और शास्त्री नगर वासी सुनील के बीच झगड़ा हुआ था। इससे पहले भी जीजा साले में कई बार झगड़ा हो चुका है। मामले में अभी जांच की जा रही है। सिटी थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें