फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से खुलेंगे स्कूल, कालेज और चलेंगी रोडवेस बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
आज से खुलेंगे स्कूल, कालेज और चलेंगी रोडवेज बसें
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। साध्वी से यौन शोषण मामले में डेरा मुखी को सजा सुनाने के बाद जिलेभर में शांति है और कहीं पर भी किसी अप्रिय घटना का समाचार नहीं है। हालांकि, जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। धीरे-धीरे हालात सामाम्य होने लगे हैं। अब मंगलवार को स्थिति को देखते हुए जिलेभर में स्कूल व कॉलेज खुलेंगे। इसके साथ ही तीन दिन से बंद रोडवेज की बसें चलेंगी।
इधर, प्रशासन ने फिलहाल सुरक्षा में कोई ढील नहीं की है। शहर के सभी चौक चौराहों व मार्गों पर पुलिस तैनात की गई है और संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है। साथ ही जिलेभर में बाबा के दस नाम चर्चा घरों को पुलिस ने अपनी निगरानी में ले रखा है, ताकि कोई भी व्यक्ति यहां पर जमा न हो सके। बता दें कि पिछले तीन से जिले में तनाव के हालात हैं, पहले बाबा को रेप का दोषी करार दिया गया तो पंचकूला समेत कई स्थानों पर हिंसा हुई, करनाल में भी इसकी आशंका थी, लेकिन प्रशासन व पुलिस के पुख्ता प्रबंधों के चलते पुलिस ने पहले ही संदिग्ध 15 लोगों के लाठी डंडों समेत पेट्रोल बमों के साथ काबू कर लिया। इसके बाद से शहर समेत अन्य कस्बों में भी फ्लैग मार्च किया गया। आशंका जताई जा रही थी कि सोमवार को बाबा को सजा सुनाने के बाद हालात बिगड़ने की आशंका थी। इस पर जिलेभर में भारी पुलिस बल व अर्ध सैनिक बल के जवान तैनात किए गए थे।
विज्ञापन

दोपहर के बाद जैसे ही साढ़े तीन बजे फैसला आया तो एक दम से सुरक्षा कर्मचारी अलर्ट हो गए और सभी ने शहर में फ्लैग मार्च निकलना शुरू कर दिया। शहर के बाजारों से लेकर मुख्य रिहासयी इलाकों में भी हुटरों की आवाज गूंजती रही। सजा सुनाए जाने के बाद भी शहर के बाजार खुले रहे, हालांकि ग्राहक जरूर कम दिखे। हालांकि, देर रात तक जिले में कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। फिलहाल जिला प्रशासन ने सुरक्षा कम नहीं की है और वे लगातार संदिग्ध लोगों पर निगरानी बनाए हुए हैं। जिले भर में बाबा के सभी नाम चर्चा घरों के बाहर पुलिस तैनात की हुई है।
जिले में हालात सामान्य
डीसी डीसी डा. आदित्य दहिया ने बताया कि जिले में कहीं पर भी किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। मंगलवार से रूटीन में स्कूल व कालेज खुलेंगे। इसके अलावा रोडवेज की बसें भी चलाई जाएंगी। डीसी ने जिलेभर के लोगों का आह्वान किया कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर विश्वास न करें और न ही अफवाहें फैलाएं। जिले के लोगों का धन्यवाद करते हुए डीसी ने कहा कि जिले में पूरी तरह से शांति रही, कहीं पर भी कोई नुकसान नहीं हुआ, इसके लिए जिले के लोग बधाई के पात्र हैं। सुरक्षा को लेकर पूछे गए एक सवाल पर उन्होंने कहा कि फिलहाल सुरक्षा में कोई ढील नहीं दी जा रही है। प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है।
घरौंडा में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
घरौंडा। सीबीआई कोर्ट के फैसले के बाद शहर हाई अलर्ट पर रहा। पुलिस ने जगह-जगह स्टैंड बाई टू रखा और साथ ही शहर में फ्लैग मार्च निकाला। जिससे लोगों में सुरक्षा का अहसास आया और साथ ही शहरवासियों को शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस के सहयोग की अपील की। शहर व आसपास के क्षेत्र में कोई अप्रिय घटना होने की सूचना नहीं है। एसडीएम वर्षा खंगवाल ने बताया कि क्षेत्र में पूर्णरूप से शांति है। प्रशासन शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में हर स्थिति पर अपनी नजर बनाए हुए है। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है।
गांवों में ठीकरी पहरा
इंद्री। प्रशासन के आदेशानुसार ग्राम पंचायतों द्वारा ठीकरी पहरा लगाया हुआ है और कई दिन से ग्रामीण व चौकीदार अपने अपने गांवों में पहरा दे रहे हैं, ताकि कोई अप्रिय घटना ना हो और शरारती तत्व गांवो में घुस नहीं सके। गांवों के अंदर समय-समय पर ठीकरी पहरे लगाए जाते हैं, जिसमें बदल-बदलकर ग्रामीण रात में पहरा देते हैं और गांव में जागते रहो की आवाज लगाते हुए गलियों में घूमते हैं। पहरे के दौरान ग्रामीण हाथों में लाठी-डंडा रखते हैं। ठीकरी पहरे से गांवों में शरारती तत्व कोई भी अप्रिय घटना को अंजाम नहीं दे पाते और ऐसे में चोरी की वारदातें भी नहीं होती। गांव नन्दी के चौकीदार मोहन व ग्रामीण गुरुचरण, काला, प्रमाल, सुकेश व धर्मबीर आदि ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने में वे प्रशासन के साथ हैं और रात में गांवों में ठीकरी पहरा भी देते हैं।
मुस्तैद रहा असंध प्रशासन
असंध। डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को दोषी करार दिए जाने बाद आज सीबीआई कोर्ट के द्वारा सुनाए जाने वाली सजा को लेकर प्रशासन किसी भी हालत से निपटने के लिए पूरी तरह मुस्तैद दिखा। गांव जबाला के नाम चर्चा घर पर पुलिस तैनात दिखी और पुलिस ने पूरे क्षेत्र में समय समय पर गश्त जारी रखी। असंध में आज डेरा प्रमुख राम रहीम को सजा के इलान से पहले सडक़े सुनसान दिखाई दी। थाना प्रभारी संजीव गौर ने कहा कि पुलिस किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। डेरा सच्चा सौदा के सक्रिय सदस्यों को छापेमारी अभियान के तहत तलाश की जा रही है, ताकि क्षेत्र में कोई भी ऐसी अप्रिय घटना पैदा न हो। उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति या शरारती तत्व कोई हरकत करता है तो उसे किसी भी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा। ।
विज्ञापन

दिनभर गश्त करती रही पुलिस
नीलोखेड़ी। नगर व आसपास के क्षेत्रों में पुलिस गश्त भी बढ़ा दी गई है। थाना प्रभारी हरविंद्र सिंह व चौंकी इंचार्ज जय नारायण ने बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी चौकसी बरती जा रही है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही पर कोई असर नही पडने दिया जा रहा इसके लिए विशेष वाहनों की व्यवस्था की गई है। सहायक उपनिरिक्षक सतीश कुमार की अगुवाई में पुलिस कर्मचारी समय समय पर नगर का निरीक्षण कर रहे है। असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें