एटीएम बदलकर निकाले 16 हजार रुपए
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। एटीएम कार्ड बदलकर बैंक खाता से रुपए निकलवाने की वारदातें दिनों दिन बढ़ रही है। गांधीनगर निवासी अर्जून सिंह के बैंक खाता से भी अज्ञात युवक ने एटीएम कार्ड बदलकर 16 हजार रूपए निकाल लिए। पीड़ित युवक ने पुलिस को दी लिखित शिकायत में बताया कि शनिवार के दिन वह बैंक खाता में बैलेंस चैक करने के लिए आया तो पास खड़े एक अज्ञात युवक ने बैलेंस चैक करने के बहाने उसका एटीएम कार्ड बदल लिया। उसने समझा कि अज्ञात युवक सिक्योरिटी गार्ड है। अज्ञात युवक ने उसका एटीएम कार्ड बदलकर दूसरा कार्ड थमा दिया। उसके बाद उसके बैंक खाता से 10 हजार व छह हजार निकलने के संदेश मोबाइल फोन पर आए। शिकायतकर्ता ने कहा कि बैंक की सीसीटीवी फुटेज में अज्ञात युवक दिखाई दे रहा है।