पत्नी ने छोड़ा साथ, भूख हड़ताल पर बैठा पति
- पड़ोसियों पर लगाया पत्नी व दो बेटियों को बहला-फुसलाकर साथ ले जाने और मकान हड़पने का आरोप
फोटो संख्या- 10
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। एक पत्नी ने बीच मझधार में ही अपने पति का साथ छोड़ दो बेटियों को लेकर पड़ोसी के साथ चली गई, साथ ही वह घर पर भी कब्जा जमा लिया। इससे दुखी पति अब प्रशासन से अपनी पत्नी, बेटी और घर दिलाने की मांग को लेकर लघु सचिवालय के सामने भूख हड़ताल पर बैठ गया है।
पीड़ित पति का आरोप है कि उसके पड़ोस में रहने वाले कुछ लोग उसकी पत्नी को बहला-फुसला कर अपने साथ लेकर चले गए। अब उन्होंने मेरे घर पर भी कब्जा कर लिया है, जिसके कारण मैं बेघर हो गया हूं, पीड़ित ने धमकी भी दी है कि अगर 14 जून तक प्रशासन ने इस मामले में शामिल सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की तो किसी भी हादसे की जिम्मेवार प्रशासन होगा।
चांद सराय के जुंडला गेट के पास रहने वाले पीड़ित मनोज कुमार अपनी मांगों को लेकर 10 जुलाई से लघु सचिवालय के सामने भूख हड़ताल पर बैठे हैं। मनोज ने कहा कि मोहल्ले में रहने वाले कुछ गुंडे मेरी पत्नी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। पत्नी अपने साथ दोनों बेटियों को भी ले गई, जब से वे गई हैं, उनका कोई पता नहीं है। मनोज ने कहा कि मुझे शक है कि वे लोग मेरी छोटी बेटी को या तो मार दिया है या फिर कहीं बेच दिया है। वहीं पत्नी और बड़ी बेटी को किसी गलत काम में लगा रखा है। इसकी शिकायत मैने पुलिस से लेकर एसपी और सीएम विंडो तक में दी थी, लेकिन आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।