इंद्री। सीईटी के लिए रोडवेज प्रशासन की ओर से इंद्री बस स्टैंड से बसें चलाने की व्यवस्था भी की गई है। अड्डा इंचार्ज नीरज शुक्ला ने बताया कि इंद्री क्षेत्र से कुल 1,368 अभ्यर्थियों ने बस यात्रा के लिए पंजीकरण कराया है। अधिकतर का परीक्षा केंद्र पंचकूला और यमुनानगर है।
शनिवार को प्रथम सत्र की परीक्षा के लिए पंचकूला जाने वाले 414 अभ्यर्थियों के लिए 7 और यमुनानगर जाने वाले 366 अभ्यर्थियों के लिए 6 बसों का प्रबंध किया गया है। द्वितीय सत्र में पंचकूला जाने वाले 338 अभ्यर्थियों के लिए 6 और यमुनानगर जाने वाले 315 अभ्यर्थियों के लिए 5 बसें रवाना होंगी।
रविवार को प्रथम सत्र में पंचकूला जाने वाले 306 अभ्यर्थियों के लिए 5, यमुनानगर जाने वाले 347 अभ्यर्थियों के लिए 6, द्वितीय सत्र में पंचकूला जाने वाले 359 अभ्यर्थियों के लिए 6 व यमुनानगर जाने वाले 356 अभ्यर्थियों के लिए भी छह बसें चलाई जाएंगी।