संत निरंकारी मिशन की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदाता को बैंच लगाकर सम्मानित करते जोनल
करनाल। संत निरंकारी मिशन की ओर से संत निरंकारी भवन, ब्रांच हलवाना में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। इसका शुभारंभ करनाल जोन के जोनल इंचार्ज सतीश हंस ने किया। शिविर में 135 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। उन्होंने कहा कि अब तक वैश्विक स्तर पर रक्तदान करके जहां मिशन ने रिकाॅर्ड कायम किया हैं, वहीं अनेक सामाजिक कार्य भी मिशन से किए जा रहे हैं। स्वच्छ जल करने का बीड़ा उठाते हुए पूरे भारतवर्ष में वाटर बॉडी क्लीनर ड्राइव हर वर्ष की तरह 22 फरवरी से चलाया जाएगा। संवाद