फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्र निर्माण में विद्यार्थी दें योगदान : सचिन

Wed, 28 Jan 2026 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। मधुबन स्थित डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में मंगलवार से सात दिवसीय एनएसएस शिविर शुरू हुआ। शिविर के पहले दिन की शुरूआत ध्यान व योग से की गई। साथ ही कार्यक्रम अधिकारी सचिन कुमार ने राष्ट्र निर्माण के लिए युवा शक्ति के विषय पर स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण में विद्यार्थी अपना विशेष योगदान दे सकते हैं। प्रधानाचार्य संतोष कुमार तिवारी ने एनएसएस के बारे में बताते हुए उसके अर्थ और महत्व को समझाया। शिविर में विद्यार्थियों से अहम की भावनाओं को त्याग कर परोपकार का रास्ता अपनाना का आह्वान किया गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें