फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: तीन दिन में किए 135 ऑपरेशन

Sun, 08 Feb 2026 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। सरकारी अस्पताल में चल रहा सर्जिकल सप्ताह मरीजों के लिए राहत लेकर आया है। तीन दिनों में कुल 135 सर्जरी की जा चुकी हैं। शनिवार को दिन में 40 सर्जरी हुईं, जबकि शुक्रवार को रात को भी सर्जरी की गईं। शुक्रवार को दोपहर 3 बजे तक 34 सर्जरियां की गई थीं। शुक्रवार को दोपहर के बाद से लेकर शनिवार की सुबह 9 बजे तक 16 ऑपरेशन और किए गए।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार तीन दिनों में हुई 135 सर्जरियों में 36 मेजर और 99 माइनर सर्जरी शामिल हैं। ऑर्थो विभाग के कई ऑपरेशन हुए। शुक्रवार की रात को नाक कान और गला विभाग के सबसे अधिक 14 ऑपरेशन किए गए। एक ऑपरेशन नेत्र विभाग का भी किया गया।
विज्ञापन

ईएनटी विभाग शनिवार को काफी व्यस्त रहा। एक दिन में 28 ऑपरेशन हुए। इनमें सात बड़े ऑपरेशन रहे। गायनी के दो, तीन जनरल, 4 नेत्र, 4 मोतियाबिंद के ऑपरेशन किए गए।
विज्ञापन


दिन मेजर माइनर कुल
वीरवार 14 31 45
शुक्रवार 16 34 50
शनिवार दोपहर तक 12 28 40

सप्ताहभर 24 घंटे ऑपरेशन
जिला नागरिक अस्पताल से नोडल इंचार्ज डॉ. मुनीष ने बताया कि रात को भी ऑपरेशन किए जा रहे हैं। सभी डॉक्टर ऑन कॉल ड्यूटी पर हैं। सप्ताहभर के लिए अभियान हर दिन 24 घंटे लगातार चलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें