करनाल। घरौंडा के गढ़ी मुल्तान प्राइमरी स्कूल से चोर गिलास, थालियां सहित अन्य सामान चोरी कर ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हेड टीचर उषा रानी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार और रविवार को छुुट्टी थी। इस दौरान चौर स्कूल में घुस गए और कमरे का ताला तोड़कर गिलास, थालियां, इंनवर्टर, सोलर प्लेट सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए।