फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
निसिंग। सोमवार को शहर की पुरानी अनाज मंडी में किराये के मकान में रहने वाली हथलाना निवासी महिला की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार करीब 35 वर्षीय बनीता पत्नी प्रदीप उर्फ दीपू करीब एक वर्ष से निसिंग स्थित पुरानी अनाज मंडी में किराये के मकान में रह रही थी। पानी गर्म करने की रॉड लगा रही महिला को अचानक करंट लग गया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर एफएसएल की टीम बुलाकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस टीम ने महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए करनाल भेज दिया है। थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस संबंध में थाना प्रभारी सुभाष नाहर का कहना कि निसिंग पुरानी अनाज मंडी में रहने वाली एक महिला को पानी गर्म करने की रॉड से बिजली का करंट लगने से मौत हो गई है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच शब को अपने कब्जे में लेकर एफएसएल की टीम बुलाकर साक्ष्य जुटाकर शब का पोस्टमार्टम करवाकर मृतक महिला शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें