फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादीशुदा प्रेमी जोड़े के फंदा लगाने मामले में नया मोड़, प्रेमिका समेत चार के खिलाफ युवक की हत्या का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शादीशुदा प्रेमी जोड़े के फंदा लगाने मामले में नया मोड़, प्रेमिका समेत चार के खिलाफ युवक की हत्या का केस दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। जीटी रोड स्थित न्यू वर्ल्ड होटल में बुधवार देर रात शादीशुदा प्रेमी जोड़े द्वारा संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाने के मामले में एक नया मोड़ आ गया है। मृतक युवक के परिजनों ने लड़की, उसकी मां व उसके दो भाइयों पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का आरोप है कि लड़की और उसके परिजनों ने एक साजिश के तहत जितेंद्र को बर्थ-डे पार्टी के लिए होटल में बुलाया था और जितेंद्र को फंदे पर लटका कर मार डाला। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर लड़के की पत्नी व परिजनों ने पहले मेडिकल कॉलेज में हंगामा किया और बाद में सेक्टर-4 चौकी का घेराव किया। करीब एक घंटे तक परिजनों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अड़े रहे। चौकी प्रभारी जसविंद्र तुली ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज करने का आशावान दिया तो परिजन माने। देर शाम पुलिस ने इस मामले में प्रेमिका, उसकी मां व उसके दो भाइयों पर युवक की हत्या सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस ने अब नये सिरे से मामले की जांच शुरू कर दी है।
बता दें कि बुधवार रात को होटल न्यू वर्ल्ड में युवक व युवती बेसुध हालत में मिले थे। वेटर जब खाना देेने गया तो उसने सूचना स्टाफ और पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों को मेडिकल कालेज में पहुंचाया तो डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि लड़की की हालत गंभीर होने के कारण उसको एडमिट कर लिया गया। लड़की हालत गंभीर बनी हुई है। गुरुवार को मृतक युवक जितेंद्र के प रिजन मेडिकल कालेज पहुंचे और पुलिस के खिलाफ हंगामा किया। इसके बाद परिजन सेक्टर 4 पुलिस चौकी पहुंचे और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। परिजन आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करने पर अड़े रहे। करीब एक घंटे के बाद परिजनों को पुलिस ने शांत कराया। शाम को पुलिस ने इस मामले में प्रेमिका, उसकी मां व दो भाईयों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

बाक्स
एक ही गांव के रहने वाले हैं शादीशुदा युवक व युवती
इंद्री के संगोही निवासी लोकेश ने बताया कि उसका भाई जितेंद्र बीए पास है और प्राइवेट गाड़ी पर चालक है। उनके घर के समीप एक लड़की दीप्ति रहती थी। ये दोनों एक दूसरे से प्रेम करते थे। इस बात का पता लगने पर लड़की के भाइयों ने कई बार उसके भाई को डरा धमकाया और उसके साथ मारपीट भी की थी। 6 मार्च को उन्होंने जीतेंद्र की शादी की थी और 12 मार्च को लड़की दीप्ति की भी शादी कहीं और कर दी गई। लोकेश ने आरोप लगाया कि चार अप्रैल को लड़की दीप्ति ने उसके भाई जितेंद्र को जन्म दिन की पार्टी देने के लिए बुलाया था और लड़की की मां ओमवती, दोनों भाई बिंदर व गुरमेज ने उसके भाई की होटल में हत्या की है।
बाक्स
परिजनों को आरोप होटल संचालक ने नहीं दिखाई सीसीटीवी फुटेज
लोकेश ने आरोप लगाया कि लड़की के परिजनों ने होटल संचालक के साथ सांठगांठ की है। जब वह होटल न्यू वर्ल्ड में सीसीटीवी फुटेज देखने गए तो वहां संचालक ने कहा कि उनके पास कैमरे की फुटेज नहीं है। हालांकि, पुलिस इस मामले में सीसीटीवी फुटेज खंगालने की कोशिश कर रही है। सीसीटीवी से ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन

संगोही निवासी जितेंद्र की एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने के मामले में परिजनों की शिकायत पर लड़की सहित उसकी मां व दो भाइयों पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। अभी लड़की ही हालत गंभीर है। इस मामले की जांच की जा रही है। अभी इस मामले में कुछ नहीं कहा जा सकता, जो भी सच्चाई होगी, कार्रवाई उसी के अनुसार की जाएगी।
-राजबीर सिंह, सिटी थाना प्रभारी, करनाल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें