फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीटी विजिबिलिटी की रही धुंध, आज भी छाएगी

विज्ञापन
विज्ञापन
धुंध और बादल छाए रहने की संभावना, बढ़ेगी ठंड
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
एक बार फिर से धुंध का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग का मानना है कि आगामी 24 घंटे में भी धुंध के साथ और बादल भी छाए रहेंगे। इसके साथ ही ठंड बढ़ने के आसार हैं। बुधवार को करनाल में सुबह गहरी धुंध रही। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दृश्यता शून्य प्रतिशत रही। जीटी रोड समेत अन्य मार्गों पर वाहनों की गति धीमी रही। करनाल का अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी प्रकार सुबह नमी 100 और दोपहर 80 प्रतिशत रही। वायु दबाव सुबह 9.7 और दोपहर बाद 12.5 एमएम रहा। वहीं हवा की गति दो किलोमीटर प्रति घंटा रही।
विज्ञापन

केंद्रीय मृदा एवं लवणता अनुसंधान संस्थान स्थित मौसम विभाग के प्रवक्ता श्याम सिंह चौहान ने बताया कि आगामी 24 घंटे में धुंध जारी रहेगी, साथ ही वायु दबाव बढ़ने से बादल छाने की संभावना है। आगामी दिनों में ठंड भी और बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें