फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी आंदोलन के सत्याग्रही विद्याभानू को एडीसी ने किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदी आंदोलन के सत्याग्रही विद्याभानू को एडीसी ने किया सम्मानित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
अतिरिक्त उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने घरौंडा निवासी हिंदी आंदोलन के सत्याग्रही विद्याभानू को शॉल और प्रशंसा पत्र भेंट कर सम्मानित किया। जानकारी मुताबिक हरियाणा सरकार द्वारा साल 1957 के हिंदी आंदोलन में भाग लेने वाले सत्याग्रहियों को सम्मान देने के लिए विशेष योजना बनाई है, योजना के तहत ऐसे सत्याग्रही जो हिंदी आंदोलन में जेल गए, उनसे आवेदन मांगे गए हैं। प्रदेश के 194 सत्याग्रहियों का आवेदन के माध्यम से चयन किया गया। सरकार की योजना के अनुसार हिंदी आंदोलन के सत्याग्रहियों को प्रतिमास 10 हजार रुपये पेंशन देेने का निर्णय लिया गया है। इसी कड़ी में हरियाणा सरकार द्वारा निर्णय लिया गया है कि जिला स्तर पर भी अधिकारियों द्वारा जिला के सत्याग्रहियों को सम्मानित किया जाए। वीरवार को घरौंडा वासी विद्याभानू को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के माध्यम से अतिरिक्त उपायुक्त ने एक शॉल और प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त अन्य नौ सत्याग्रहियों को गत माह जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में मंत्री नायब सिंह सैनी ने सम्मानित किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें