फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवडियों के लिए शिविर 19 जुलाई से

विज्ञापन
विज्ञापन
जुंडला। शिव शिविर सेवा समिति जुंडला के तत्वाधान में शिविर का आयोजन कस्बा के कीर्ति पैलेस के पास 19 जुलाई से किया जाएगा। इस शिविर में हरिद्वार से गंगा जल लेकर लौटने वाले कांवड़ियों के लिए लंगर व ठहरने की व्यवस्था होगी। शिव शिविर सेवा समिति के प्रधान सुरेश बुंबक ने बताया कि 19 जुलाई से कावड़ियों के लिए शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में कांवड़ियों के लिए लगंर, दूध व फलों की विशेष व्यवस्था की जाएगी। कांवड़ियों के स्वास्थ्य जांच के साथ दवाईयों का प्रबंध भी किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ इनेलो युवा हल्काध्यक्ष रिषि जाणी करेंगे। 20 जुलाई को भोले बाबा का जागरण होगा। इस अवसर पर शिव शिविर सेवा समिति के प्रधान सुरेश बुंबक, उपप्रधान रविंद्र नरवाल, कैशियर मनोज शर्मा, राजेंद्र बामनिया, सचिव विजय नरवाल, छोटू शर्मा सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें