फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ियों के लिए विशाल भंडारा 1

विज्ञापन
विज्ञापन
तरावड़ी। शिव कावंड संघ की बैठक का आयोजन तरावड़ी अनाज मंडी में किया गया। बैठक की अध्यक्षता शिव कांवड़ संघ तरावड़ी के अध्यक्ष बलदेव गिरधर ने की। बैठक में शिव कांवड़ संघ तरावड़ी, इंद्री, धौलरा के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक के दौरान अध्यक्ष बलदेव गिरधर ने बताया कि संघ की ओर से 10 वें विशाल शिविर और भंडारे का आयोजन गांव धौलरा रादौर में किया जाऐगा। यह भंडारा और शिविर 18 जुलाई से 22 जुलाई तक आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि शिविर व भंडारे के दौरान कांवड़ियों के लिए रहने की सुविधा देने के साथ-साथ उनके लिए भोजन, प्रसाद, दवाईयां, बिस्तर समेत अन्य सुविधाएं मुहैया करवाई जाएगी। बैठक में बलदेव गिरधर, नरेश कुमार, सुभाष दुआ, विजय रहेजा, रामकुमार, हंसराज पाहूजा, प्रदीप भटनागर, संदीप पसरीचा, सतीश कक्कड़, सुभाष गाबा, ओमपाल राण, धूप सिंह, राजेश जैन, अमर सिंह व मनदीप सिंह समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें