फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदारों ने तोड़ दिया नाला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

तरावड़ी।
तरावड़ी के करनाली गेट के पास मेन चौक पर मंदिर के सामने पानी की निकासी व्यवस्था को सही करने के लिए हाल ही में बनाए गए नाले को दुकानदारों ने तोड़ दिया। पानी की निकासी व्यवस्था सही न होने से नाराज दुकानदारों ने बुधवार सुबह नाले की तोड़फोड़ की। इस दौरान गुस्साए दुकानदारों ने हाल ही में बनाए गए नाले को दुरुस्त कर दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

नारेबाजी कर रहे दुकानदार महिंद्र पोपली, गोपाल, बेदी, इंद्र सचदेवा, सतबीर, किशोरी लाल, रोबिन सचदेवा, पुन्नू, जसपाल सिंह, इंद्रजीत रहेजा, मुकेश रहेजा, डिम्पल मथारू व टिन्कू समेत अन्य दुकानदारों ने बताया कि हाल ही में पानी की निकासी व्यवस्था सही करने के लिए नगरपालिका द्वारा नाले का निर्माण किया गया है लेकिन आज बरसात होते ही पानी की निकासी व्यवस्था सही नहीं हुई। आसपास की नालियों का पानी नाले में जाने की बजाए उनकी दुकानों में घुस रहा है। उन्होंने बताया कि बरसात के कारण उनकी दुकानों में पानी घुस गया। जिससे परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने के बाद नगरपालिका के एम.ई. मियां सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और दुकानदारों को आश्वासन दिया कि जल्दी ही समस्या का हल करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें