फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्रिस्तान के लिए जगह नहीं मिली तो संस्कार के लिए यूपी ले गए शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कब्रिस्तान के लिए जगह नहीं मिली तो संस्कार के लिए यूपी ले गए शव
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। बड़ा गांव में एक समुदाय के बुजुर्ग के अंतिम संस्कार को लेकर तनाव हो गया। हालांकि, जिला प्रशासन द्वारा मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू किया। बाद में मृतक बुजुर्ग के परिजन अपनी परंपरा के अनुसार शव को दफनाने के लिए यूपी में ले गए। हालांकि, स्थिति को लेकर प्रशासन अब भी अलर्ट है। प्रशासन का कहना है कि समुदाय के लोगों ने गांव में जमीन मांगी थी, उन्हें चार कनाल जमीन दे दी गई है, लेकिन वे ज्यादा जमीन मांग रहे थे, इसलिए अचानक ऐसा करना संभव नहीं है। मामले के अनुसार, बड़ा गांव में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। इस पर परिजनों ने शव को दफनाने के लिए पंचायत से कब्रिस्तान के लिए जमीन मांगी। इसको लेकर तनाव हो गया। सूचना मिलते ही एसडीएम योगेश कुमार मौैके पर पहुंचें और दोनो पक्षों को बैठाकर मामले को सुलझाने का प्रया स किया। दोपहर को प्रशासन ने कब्रिस्तान के लिए चार कनाल जमीन तय कर दी, लेकिन परिजन व एक विशेष समुदाय के ज्यादा जमीन लेने पर अड़े रहे। आखिरकार परिजन अपनी पुरानी परंपरा के अनुसार शव को लेकर यूपी के एक गांव में चले गए। इस बारे में एसडीएम योगेश कुमार का कहना है कि प्रशासन ने जमीन तय कर दी है, अगर ज्यादा जमीन होगी तो भविष्य में उसे भी दिया जाएगा। समुदाय के लोग वर्षों से यूपी में ही मृतकों को दफनाते आये हैं। गांव में किसी भी प्रकार का तनाव नहीं है, शांतिपूर्वक तरीके से ही वे लोग शव को लेकर गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें