करनाल। जीटी रोड स्थित एक प्राइवेट कंपनी के ऑफिस से चोर 1.30 लाख रुपये चोरी कर फरार हो गए। मधुबन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में कुलदीप ने बताया कि जीटी रोड पर गांव कंबोपुरा के सामने मेट्रो मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम से कंपनी का ऑफिस है। 16 मई सुबह करीब 4 बजे चोर ऑफिस में अलमारी की दराज तोड़कर करीब एक लाख 30 हजार रुपये चोरी कर फरार हो गया।
जब वह सुबह ऑफिस पहुंचे तो उन्होंने देखा कि ऑफिस में शीशे के दरवाजे का लॉक टूटा है। उन्होंने तुरंत सीसीटीवी फुटेज चेक की तो उसमें दिखाई दिया कि चोर ने बड़े शातिर तरीके से दराज से 1.30 लाख रुपये चोरी किए है। मधुबन थाना प्रभारी मुनिष ने बताया कि फिलहाल मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। सीसीटीवी फुटेज देखकर आरोपी की तलाश की जाएगी।