फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: रात्रि ठहराव कार्यक्रम में पहुंची 127 समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

समालखा। बिहोली गांव में गत रात्रि एडीसी डॉ. पंकज यादव ने रात्रि ठहराव कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। एडीसी के समक्ष ग्रामीणों ने 127 समस्याएं साझा कीं और कई समस्याओं का समाधान मौके पर ही किया गया और कुछ का अधिकारियों को निदान के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

एडीसी ने कहा कि रात्रि ठहराव सुशासन की दिशा में एक ठोस कदम है। अफसर अब फाइलों में नहीं गांव की गलियों में हैं। अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे यही सरकार का संकल्प है। गांव के सरपंच संदीप कुमार ने विभिन्न मांगें एडीसी के सामने रखी और एडीसी ने सरपंच को मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया और कहा कि इन पर जल्द कार्रवाई की जाएगी। रात्रि ठहराव में बिजली, पानी, सफाई व विभिन्न विभागों से जुड़ी 127 समस्याएं प्राप्त हुई। एसपी भूपेंद्र सिंह ने ग्रामीणों को नशा मुक्त जीवन, यातायात नियमों के पालन और साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी और ग्रामीणों से कहा कि ऑनलाइन फ्रॉड की स्थिति में तुरंत 1930 पर कॉल करें। इस मौके पर जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. किरण सिंह, एसडीएम पानीपत मनदीप कुमार, डीएसपी समालखा नरेंद्र सिंह, सचिव आरटीए नीरज जिंदल, जीएम रोडवेज विक्रम कंबोज, डीडीपीओ राजेश शमा व जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें