फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: हसनपुर गांव के 126 लोगों को मिलेंगे प्लॉट

विज्ञापन
विज्ञापन
घरौंडा। प्रदेश सरकार ने गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले पात्र लोगों को सौ-सौ गज के प्लॉट देने की रूपरेखा तैयार कर दी है। इसकी शुरुआत पंचायत विभाग ने खंड घरौंडा में हसनपुर गांव से की है।
विज्ञापन

सरकार ने यहां 172 लोगों की सूची भेजी थी। जिनमें विभाग को 126 लोग पात्र मिले हैं। विभाग अधिकारियों ने अब पात्रों की सूची को सरकार को भेज दिया है।
इसे लेकर शुक्रवार को हसनपुर में महिला सरपंच मंजू रानी की अध्यक्षता में गांव की एससी चौपाल में ग्राम सभा की बैठक बुलाई गई। इसमें मुख्य कार्यकारी अधिकारी कार्यालय से जिला समन्वयक जोगिंद्र सिंह कांबोज, पंचायत सचिव बिजेंद्र तंवर मौजूद रहे। ग्राम सभा में गांव के लोगों ने भी हिस्सा लिया। संवाद

कुरुक्षेत्र। कुंभ शिविर में भोजन ग्रहण करते साधु-संत। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें