फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: विदेश भेजने के नाम पर 12.50 लाख रुपये हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। एक महिला से बच्चों को विदेश भेजने के नाम पर 12.50 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। सीमा रानी ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि वह अपने बच्चों को ऑस्ट्रेलिया भेजना चाहती थी। इसके लिए उसने कुछ लोगों से संपर्क किया था, जिन्होंने उसे फर्जी वीजा और वर्क परमिट पकड़ाकर रुपये ऐंठ लिए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने हपुनीत सिंह, करुणेश गुलाटी, लोकेश, गौरव और आमिर कौर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सीमा रानी ने बताया कि आरोपियों ने उसके दो बेटों मानस व विक्रांत को ऑस्ट्रेलिया का वर्क वीजा दिलवाकर पीआर दिलवाने का वादा किया। इसके लिए नवंबर 2024 से फरवरी 2025 तक उसने इन आरोपियों को रुपये ट्रांसफर किए। कुल रकम 12.50 लाख रुपये से ज्यादा थी। आरोपियों ने उसे वर्क वीजा दिलवाने का वादा किया था, लेकिन जब उसे फर्जी वीजा दिया गया तो उसने इसके बारे में शिकायत की, लेकिन आरोपियों ने और अधिक रुपये लेने के बाद भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया। सीमा ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और अब तक उसके बच्चों के पासपोर्ट भी वापस नहीं किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें