कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को कोरोना पॉजिटिव के 123 नए केस सामने आए हैं, जिसमें 20 विद्यार्थी, प्रोफेसर सहित 6 अध्यापक शामिल हैं। वहीं एक कोरोना पॉजिटिव 58 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है, जो सेक्टर-32 का रहने वाला था।
एक ओर जहां कोरोना के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर जिले में बेपरवाही शहरवासियों पर भारी पड़ रही है। खतरों के बावजूद सार्वजनिक स्थलों पर मास्क और सामाजिक दूरी तार-तार हो रही है। यही कारण है कि आए दिन चपेट में आकर लोगों को जान गंवाना पड़ रहा है। बीते रोज सांस की तकलीफ से एक 58 वर्षीय व्यक्ति को अस्पताल लाया गया था। उसे कई दिन से बुखार आ रहा था। जांच में कोरोना पाजिटिव होने के बाद से उसका उपचार चल रहा था, लेकिन शनिवार को उसकी मौत हो गई। इसके साथ ही जिले में कोरोना के कारण अभी तक 162 लोगों की मौत हो चुकी है।
बता दें जिले में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के संदिग्ध कुल 250523 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए, जबकि इनमें से 234843 की रिपोर्ट निगेटिव आई है तथा 12807 मामले पॉजिटिव पाए गये हैं, अभी 763 एक्टिव केस हैं तथा 11882 मरीज ठीक होकर अपने घर चले गए हैं। शनिवार को जिले में 16 केंद्रों पर 997 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई गई। इनमें 790 बुजुर्ग शामिल हैं।
ये हुए कोरोना पॉजिटिव
काछवा के सरकारी स्कूल के 4 विद्याथी, सग्गा के सरकारी स्कूल के भी 4 विद्यार्र्थी, आईटीआई के दो, गुुरु हरिकिशन, आर्य स्कूल घरौंडा, एमडी स्टौंडी, निक्का सिंह, डबकौली, कुंजपुरा, डीयू यूनिवर्सिटी के एक-एक विद्यार्थी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इससे अलग प्रोफेसर सहित चार अध्यापक, जिला जेल वार्डन, बैंक मैनेजर सहित तीन कर्मचारी, तीन सीए, सीएमओ ऑफिस कर्मी, पीएचसी मधुबन के दो कर्मी, स्मार्ट सिटी के कंसलटेंट, मर्चेंट नेवी ऑफिसर आदि शामिल हैं।
मेगा वैक्सीन-डे 22 मार्च को, 110 सेंटरों पर लगाई जाएगी वैक्सीन : निशांत यादव
उपायुक्त करनाल निशांत कुमार यादव ने बताया कि 22 मार्च को मेगा वैक्सीन-डे मनाया जाएगा। इसके तहत जिले के 110 केंद्रों पर कोरोना की वैक्सीन नागरिकों को लगाई जाएगी। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे मेगा वैक्सीन डे पर कोरोना महामारी से बचाव के लिए आगे आकर वैक्सीन लगाएं, स्वयं भी सुरक्षित रहें और दूसरों को भी रखें।
इन केंद्रों पर लगेगी वैक्सीन
22 मार्च को इंद्री, मुरादगढ़, खेड़ा, पटहेड़ा, रम्बा, भादसों, कलसौरा, गढ़ी बीरबल, नंदी, कलरी जागीर, खेड़ा छपरा, शेखपुरा, बड़ा गांव, नेवल, कुंजपुरा, नलीपार, घीड़, नगला रोड़ान, संगोहा, नगला मेघा, बल्ला प्रथम, सालवन प्रथम, गुलरपुर, सांभली, ब्रास, अमूपुर, सिंघड़ा, सग्गा, रमाना, सौंकड़ा, सीतामाई, रोड़ माजरा, काछवा, पुंडरक, निसिंग, बस्तली, बड़ौता, गोगड़ीपुर, शाहपुर, खेड़ी नरू, जुंडला, मंजूरा, गौंदर, घरौंडा, बरसत, फरीदपुर, कुटेल, बसताड़ा, गगसीना, स्टौंडी, मूनक, चौरा, जमालपुर, गुढ़ा, कोहंड, शेखपुरा, असंध प्रथम और द्वितीय, खेड़ी सरफली, जयसिंहपुरा, पोपड़ा, बाहरी प्रथम और द्वितीय, उपलाना, चोचड़ा, जलमाना, चोरकरासा, निगदू, रायसन, पस्ताना, संडीर परशुराम धर्मशाला, संडीर एससी चौपाल, सीकरी, तरावड़ी, शामगढ़, नड़ाना, भैनी खुर्द, नीलोखेड़ी, अमरगढ़, किसान बस्ती गुरुद्वारा, रविदास मंदिर पोल्ट्री क्षेत्र, ज्योति नगर गुरुद्वारा, सिटी डिस्पेंसरी, रविदास मंदिर सदर बाजार, कंबोपुरा, यूपीएचसी राम नगर, जिमखाना क्लब, सेक्टर- 6 डिस्पेंसरी, सेक्टर- 13 डिस्पेंसरी, सेक्टर -16 पॉलीक्लीनिक को केन्द्र बनाया गया है। इसके अलावा प्राइवेट अस्पतालों में पार्क अस्पताल, विर्क अस्पताल, सिग्नस अस्पताल, अमृतधारा अस्पताल, ठाकुर अस्पताल, श्री हरि अस्पताल, मूलचंद अस्पताल, पीआरपी अस्पताल, हैप्पी फैमिली हॉस्पिटल, करनाल मेडिकल सेंटर, अमर अस्पताल, नीरा गर्ग, भाटिया अस्पताल, केसी सचदेवा, मीमानी अस्पताल, सुशील गर्ग अस्पताल, मिगलानी अस्पताल, महाबीर दल अस्पताल, पारस नर्सिंग होम, परवीन अस्पताल, श्री रामचंद मेमोरियल अस्पताल को केन्द्र बनाया गया है।
रोकथाम के लिए टीम गठित
कुंजपुरा। कोरोना महामारी के प्रकोप को देखते हुए उपायुक्त निशांत कुमार यादव द्वारा एक टीम गठित की गई, जिसमें ड्यूटी मजिस्ट्रेट धर्मवीर सिंह कुंजपुरा सीएससी के एसएमओ संदीप अबरोल व कुंजपुरा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मुनीष कुमार को शामिल किया गया।
शनिवार को इस टीम द्वारा कुंजपुरा के मुख्य बाजार में अन्य स्थानों पर नाका लगाकर लोगों को मास्क के प्रयोग के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही बिना मास्क के पाए गए लोगों के चालान करते हुए कोरोना जांच के लिए उनका सैंपल भी लिया गया।