फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी से नहीं मिली राहत, शनिवार को भी पारा 42 के पार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। शुक्रवार को तेज आंधी के बाद उम्मीद की जा रही थी कि शनिवार का दिन राहत भरा होगा लेकिन इसका उल्टा हुआ। शनिवार के दिन सुबह से ही तेज गर्मी होने लगी। जिसकी वजह से दोपहर में सड़कें सूनी रहीं, बहुत कम लोग ही खरीददारी करने के लिए निकले। जबकि शाम को छह बजे के बाद बाजार में बाजार में रौनक हुई। शनिवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा। दो दिन पहले मौसम विभाग का अनुमान था कि मतदान वाले दिन 12 मई को गरज के साथ छीटें पड़ सकते हैं। शनिवार को फिर से मौसम विभाग की साइट आईएमडी पर जानकारी दी गई है कि रविवार को गर्मी रहेगी। भीषण गर्मी के कारण शनिवार को नागरिक अस्पताल और मेडिकल कालेज दोनों जगहों पर डायरिया, दस्त, उल्टी, सन बर्न और त्वचा रोग के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। हर रोज आठ से दस डायरिया की मरीज अस्पताल में इलाज करा रहे हैं।
विज्ञापन


देर शाम तक खराब रही लाइट
शुक्रवार को तेज आंधी के कारण शहर और ग्रामीण इलाके में खराब हुई लाइट शनिवार शाम तक सही हो सकी। जिसकी वजह से शनिवार को दिन भर पानी का संकट रहा। लोगों ने दूसरे स्थानों ने पीने और नहाने के लिए पानी की व्यवस्था की। बताते है कि आंधी के कारण काफी खंभे गिर गए और तार भी टूट गए थे। जिनको सही करने में बिजली विभाग की टीम को समय लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें