करनाल। घरौंडा में अराईपुरा रोड स्थित फाइनेंस बैंक की बाथरूम की दीवार में सेंधमार कर बैंक में चोरी करने का प्रयास किया, लेकिन फिर भी चोर बैंक से कंप्यूटर हार्ड डिस्क, कैमरे सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। चोरों ने बैंक में रखी तिजोरी भी तोड़ने की कोशिश की। बैंक मैनेजर की शिकायत पर घरौंडा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फाइनेंस बैंक के मैनेजर प्रियरंजन कुमार ने बताया कि उनके बैंक की घरौंडा अराईपुरा रोड पर एक शाखा है। जहां बैंक के पीछे बाथरूम वाली दीवार तोड़कर चोर बैंक में घुस गए और उन्होंने तिजोरी तोड़ने का प्रयास किया लेकिन वह तोड़ नहीं पाए। बैंक से चोर कंप्यूटर की डिस्क, सीसीटीवी कैमरे आदि सामान चोरी कर ले गए।