फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल से बचने को गांव कालरम से गुजर रहे भारी वाहन, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
टोल से बचने को कालरम से गुजर रहे भारी वाहन, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
घरौंडा।
बसताड़ा टोल प्लाजा से बचने के लिए भारी वाहन चालक गांव कालरम से निकल रहे हैं। भारी वाहनों के कारण होने वाली समस्याओं के चलते ग्रामीणों ने सामाजिक संस्था युवा बोलेगा मंच के साथ मिलकर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि ओवरलोड वाहनों के कारण ग्रामीण परेशान हो चुके हैं। यदि समस्या का जल्दी समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन

युवा बोलेगा मंच प्रमुख जगपाल शेखपुरा, ग्रामीण प्रदीप मराठा, मनोज कुमार, अजय कुमार, बाबू राम, अनुज, नरेंद्र वेदपाल, रामअवतार, राजन, जयपाल, सोनू सेन, रोहित शर्मा, रणजीत राणा, अमित राणा, हरपाल मराठा आदि का कहना है कि ग्रामीण ओवरलोड वाहनों के गुजरने से बहुत परेशान हो चुके है। 24 घंटे में लगभग 1000 ओवरलोडेड गाड़ी नगला चौक से होती हुई कालरम के रास्ते घरौंडा पहुंचती हैं। तेज रफ्तार से सड़क पर सरपट दौड़ती गाड़ियों के कारण अक्सर कोई न कोई हादसा होता रहता है। भारी वाहन चालकों के इस रास्ते गुजरने का कारण बसताड़ा टोल प्लाजा है। टोल से बचने के लिए इधर से वाहन चालक आते है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क के दोनों ओर बसे घरों में दरार आ गई है। बच्चे बाहर नहीं खेल सकते। इन वाहनों के कारण कई मौत हो चुकी हैं। सड़कें टूटने लगी हैं और प्रशासन चुपचाप बैठा हुआ है। प्रदर्शनकारियों ने चेताया कि अगर आगामी शनिवार तक इस समस्या पर समाधान नहीं हुआ तो मंच ग्रामीणों के साथ मिलकर प्रदर्शन करने से भी पीछे नहीं हटेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें