नीलोखेड़ी। हरियाणा दलित मोर्चा के अध्यक्ष दलबीर वाल्मीकि ने कहा कि भाजपा की नीतियों के कारण आम जनता का भाजपा से मोह भंग हो रहा हो गया है। लोग अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं। उक्त शब्द उन्होंने अपने कार्यालय पॉल्ट्री एरिया में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में प्रदेश के लोगों को खुशहाल व न्यायप्रिय शासन मिल रहा था, लेकिन जब से भाजपा सरकार सत्ता में आई है तब से प्रदेश के लोगों को भेदभाव पूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है। भाजपा नेता बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देकर लोगों का बेवकूफ बनाकर रहे हैं, जबकि प्रदेशाध्यक्ष का बेटा लड़कियों से नशे हालत में खुलेआम छेड़छाड़ जैसी घटनाओं में लिप्त पाया जाता है।