करनाल। मुख्यमंत्री के ओएसडी अमरेंद्र सिंह ने कहा कि वर्तमान हरियाणा सरकार पूरे प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र में विकास के दृष्टिगत विशेष ध्यान दे रही है। पिछले लगभग अढ़ाई वर्ष के कार्यकाल में ग्रामीण क्षेत्र में नई सड़कों के निर्माण व पुरानी सड़कों के नवीनीकरण के साथ-साथ पेयजल आपूर्ति तथा बिजली के क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य करवाए गए हैं। वे शुक्रवार को करनाल खंड के गांव काछवा में आमजन को बेहतर पेयजल आपूर्ति के लिए लगभग 19 लाख रुपये की लागत से दो नये ट्यूबवेल लगाने के कार्य का शिलान्यास के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं की बैठक ली और आह्वान किया कि वे सरकार की नीतियों और विकास के कार्यों की जानकारी आमजन तक पहुंचाए। इस अवसर पर गांव के सरपंच अजय कुमार, पूर्व सरपंच सुरेश बिट्टू, रामनगर के मंडलाध्यक्ष अमर ठक्कर, रामनगर मंडल के महामंत्री ललित बजाज, जनक पोपली, सरपंच पुण्डरक विक्रम सिंह, सरपंच विकास, मेंबर सतपाल, नम्बरदार राजकुमार, कुलदीप शर्मा, अमृतलाल जोशी, एक्सईएन जोशी, एसडीई जयपाल, जेई रवि, सहित अन्य लोग मौजूद थे।