फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मोटरसाइकिलों की टक्कर, एक की मौत, दो गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
दो मोटरसाइकिलों की टक्कर, एक की मौत, दो गंभीर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
घरौंडा। अराइपुरा रोड पर ज्ञानपुरा कॉलेज के पास दो मोटरसाइकिलों की आपसी भिड़ंत में एक बाइक चालक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के दो घंटे तक एंबुलेंस न पहुंचने से अराइपुरा रोड पर दोनों ओर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खुलवाया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए करनाल भेज दिया है। गुरुवार को गांव चौरा माजरा निवासी नवीन (32) पुत्र जगदीश घरौंडा से बिजली बिल भरकर बाइक से गांव लौट रहा था। जैसे ही वह ज्ञानपुरा कॉलेज के नजदीक पहुंचा तो अराइपुरा की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही बाइक से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक चालक नवीन धड़ाम से सड़क पर जा गिरा और उसका सिर सड़क से टकरा गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा होता देख आस-पास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए और मामले की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी हरजिंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और घटना की सूचना एम्बुलेंस को दी। घायलों को सीएचसी घरौंडा भर्ती करवाया, जहां से उन्हें डॉक्टरों ने करनाल रेफर कर दिया।
नहीं पहुंची एम्बुलेंस, लगा जाम
पुलिस द्वारा एंबुलेंस को सूचना दिए जाने के दो घंटे बाद तक भी एंबुलेंस मौके पर नही पहुंची। इससे सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। दो घंटे बाद घटनास्थल पर एम्बुलेंस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए करनाल भिजवा दिया। इसके बाद थाना प्रभारी हरजिंद्र सिंह ने पुलिस के साथ जाम खुलवाया। जाम खुलने पर वाहन चालकों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

अराइपुरा रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक बाइक चालक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए करनाल भिजवा दिया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मामले की जांच जारी है।
-हरजिंद्र सिंह, थाना प्रभारी, घरौंडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें