फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असंध व घरौंडा में गरजे सफाई कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
असंध व घरौंडा में गरजे सफाई कर्मचारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
असंध। नगरपालिका कर्मचारी संघ के बैनर तले सफाई कर्मचारियों ने एक बार फिर नपा प्रशासन के खिलाफ नगर की सड़कों पर उतरकर नारेबाजी की। कर्मचारियों को संबोधित करते हुए संघ के असंध प्रभारी सुशील गुर्जर ने आरोप लगाया कि बार-बार धरना प्रदर्शन करने और संबंधित अधिकारियों को मांग पत्र दिए जाने के बाद भी नपा अधिकारी उनकी मांगों को नहीं मान रहे हैं। उन्होंने बताया कि दो महीने पहले नगरपालिका में कार्यरत सोनू नामक सफाई कर्मचारी को बिना नोटिस दिए नौकरी से निकाल कर बेरोजगार किया था, वहीं कर्मचारी संघ की हड़ताल के दौरान भाग लेने वाले नगरपालिका के दो अन्य कर्मचारियों का तबादला असंध से दूर करके उन्हें बवजह सजा देने का काम किया गया। गुर्जर ने बताया कि हटाये गए कर्मचारी को दोबारा नौकरी पर लगाने का आश्वासन डीसी द्वारा दिया गया था। गुर्जर ने कहा कि अगर सरकार ने उनकी मांगे नही मानी तो जल्द ही प्रदेश स्तरीय आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर संघ के कई सदस्या मनोज बोहत, शीशपाल, कर्मबीर शर्मा, राजेंद्र, नरेश, सतीश व प्रवीन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

घरौंडा में किया झाड़ू प्रदर्शन
घरौंडा। नगरपालिका सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में शहर में झाडू प्रदर्शन करते हुए प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नपा कर्मचारियों ने चेताया कि यदि सरकार ने कर्मचारियों की मांगें पूरी नही की तो 11 जुलाई की गेट मीटिंग के बाद सभी कर्मचारी तीन दिन की हड़ताल पर चलते जाएंगे। शुक्रवार को नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नगरपालिका कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर शहर में झाडू प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। ब्लॉक प्रधान कालाराम, सुरेश कुमार, राजिंद्र कुटेल, रणबीर सिंह, दलबीर सिंह, राजेश सोदा, गीता, संतोष, भतेरी व अन्य कर्मचारियों का कहना है कि कर्मचारी संघ ने प्रदेश सरकार के सामने कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुसार समान काम-समान दाम देने तथा सातवां वेतन आयोग लागू किए जाने सहित कुछ अन्य मांगें रखी हुई है। कर्मचारियों ने चेताया कि 11 जुलाई को प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर गेट मीटिंग बुलाई गई है। यदि सरकार ने जल्द से जल्द उनकी मांगों को पूरा नही किया तो 11 जुलाई के बाद तीन दिन की हड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन

फोटो केप्शन-घरौंडा नगरपालिका में सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते नपा कर्मचारी तथा शहर में झाडु प्रदर्शन करते हुए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें