असंध। गांव जलमाना शनिवार को किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन के महत्व व लाभ के बारे में जागरूक किया गया। नायब तहसीलदार राधेश्याम ने बताया कि प्रदेश सरकार किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन के लिए 1200 रुपये प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि दे रही है। पहले यह राशि एक हजार रुपये प्रति एकड़ थी। किसान गुर्जेंट सिंह ने बताया कि उन्होंने धान की फसल कटाई के बाद सिंह ट्रेडिंग कंपनी की ओर से तुरंत उपकरण भेजकर गठ्ठे तैयार किए और उठान भी साथ ही कर लिया गया। इसमें 1200 रुपये प्रति एकड़ भी प्राप्त हुआ। सहायक गन्ना विकास अधिकारी डॉ. सुरजभान, कृषि विकास अधिकारी श्याम सिंह, कंपनी के संचालक छत्रपाल सिंह विर्क और गगनदीप सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद