102 .... नीलोखेड़ी जागरुकता रैली निकालते स्वदेशी जागरण मंच के सदस्य। स्वयं
नीलोखेड़ी। स्वदेशी जागरण मंच की ओर से स्वदेशी अपनाने औैर विदेशी भगाओ के तहत शनिवार को जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली ब्रह्माकुमारी आश्रम की बहनों के सहयोग से स्कूली बच्चों के साथ निकाली गई। पदमेश बवेजा ने लोगों को स्वेदशी वस्तुओं को उपयोग में लाने के लिए जागरूक किया। रैली श्री परशुराम धर्मशाला से शुरू होकर अस्पताल क्षेत्र, गोलमार्केट, नीलनगर, कारसा रोड और मंदिर मार्ग से होते हुए श्री सनातन धर्म मंदिर नीलनगर में पहुंचकर संपन्न हुई। रैली में नपा चेयरपर्सन सनमीत आहूजा, ब्रह्माकुमारी केंद्र संचालिका बीके संगीता, पार्षद अंजना कुमारी, पार्षद प्रतिनिधि केवल कृष्ण कुकरेजा, सूरज दुआ, सुनीता नरवाल और सुरेश पुरी आदि मौजूद रहे। संवाद