फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: 1.20 करोड़ से बनेगा ब्याना गांव में स्कूल भवन

Wed, 31 Dec 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
इंद्री। गांव ब्याना स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विधायक रामकुमार कश्यप ने एक करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से बनने वाले नए स्कूल भवन के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। भवन में 12 कमरे बनाए जाएंगे, जिनमें छह कमरे ग्राउंड फ्लोर पर और छह प्रथम तल पर। बरामदे और स्कूल मार्ग को पक्का करने का भी प्रावधान किया गया है। इसके अलावा, गांव मुरादगढ़ में विद्यालय की चारदीवारी के लिए 15 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है और नए और पुराने कमरों की मरम्मत आदि के लिए 62 लाख रुपये का प्रस्ताव विभाग को भेजा गया है। विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य समयबद्ध व उच्च गुणवत्ता मानकों के अनुसार पूरे किए जाएं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें