फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 शिक्षक और छह छात्र संक्रमित, बढ़ी चेन

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में शिक्षक और छात्रों की कोरोना चेन बढ़ती जा रही है। सोमवार को जिले में 135 कोरोना पॉजिटिव पाए गए। साथ ही एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। पॉजिटिव केसों में 12 शिक्षक, जिनमें 7 सरकारी अध्यापक, 6 छात्र, 5 बैंक कर्मचारी, 3 डॉक्टर, 5 किसान, एक वकील और एक रेलवे कर्मी आदि शामिल हैं। मॉडल टाउन निवासी 76 वर्षीय महिला को 18 सितंबर को केसीजीएमसी करनाल में भर्ती कराया गया था। जहां इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। बीपी के साथ उन्हें डायबिटीज था। 22 सितंबर को उनकी मौत हो गई। वहीं सेक्टर 13 निवासी 73 वर्षीय व्यक्ति को 16 सितंबर को एक प्राइवेट अस्पताल में एनोरेक्सिया और अनिद्रा की शिकायत पर भर्ती कराया गया था। उसी दिन कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। उन्हें बीपी से साथ गुर्दे की बीमारी थी। 22 सितंबर को उनकी तबियत बिगड़ गई और डायलिसिस के लिए गंगाराम अस्पताल दिल्ली रेफर कर दिया जहां उनकी मौत हो गई। उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने बताया कि जिले में अब तक कोरोना के संदिग्ध 68254 के सैंपल लिए गए इनमें से 59658 की रिपोर्ट नेगेटिव आई तथा 6752 मामले पॉजिटिव हैं, जिनमें से 95 की मौत हो चुकी है, 1479 एक्टिव हैं तथा 5168 मरीज ठीक हो गए हैं। मंगलवार को 191 मरीज ठीक होकर घर गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें