फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी स्पर्धा में 12 विद्यार्थियों ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
- पढ़ा सड़क सुरक्षा का पाठ, नियम मानकर घटाएंगे हादसों का ग्राफ
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से पुलिस एवं यातायात विभाग की ओर से जिला स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खड़ स्तर पर हुई प्रतियोगिता के विजेताओं में शामिल जिले की 60 टीमों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने सड़क सुरक्षा का पाठ पढ़ते हुए इनका पालन करके भविष्य में सड़क हादसों के ग्राफ में कमी लाने का भी प्रण लिया। ओपीएस विद्या मंदिर के सभागार में हुई प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साह से हिस्सा लिया। सवालों में उलझे विद्यार्थियों ने पूरा दिमाग लगाते हुए जवाब दिया और अपने सड़क सुरक्षा संबंधित ज्ञान का प्रदर्शन किया। पुलिस महानिरीक्षक यातायात एवं हाईवे करनाल के दिशा निर्देशों के अनुसार हुई प्रतियोगिता में कुल 12 विद्यार्थियों ने अलग-अलग वर्ग में बाजी मारी। अब ये विद्यार्थी मंडल स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। विदित हो कि पहले चरण की परीक्षा का आयोजन 13 अक्तूबर को हुआ था। जिसमें जिले के सभी शिक्षण संस्थानों के लगभग दो लाख बच्चों ने भाग लिया था। जिसमें से कुल 4542 बच्चों ने परीक्षा को पास करके दूसरे चरण की ब्लॉक स्तर की परीक्षा के हिस्सा लिया। 27 अक्तूबर को ब्लॉक स्तर पर दूसरे चरण की परीक्षा में से 60 बच्चों ने परीक्षा पास की। जिन्होंने अब तीसरे चरण में प्रतिभा दिखाई। ब्यूरो



मंडल स्तर पर तीन जिले होंगे शामिल

डीएसपी यातायात सोनू नरवाल ने विजेता बच्चों को सम्मानित भी किया। तीसरे चरण की इस प्रतियोगिता परीक्षा को पास करने वाले बच्चें रेंज स्तर की परीक्षा में भाग लेंगे जिसमें पानीपत, कैथल और करनाल के बच्चें भाग लेंगे। यातायात और सड़क सुरक्षा कि इस क्विज प्रतियोगिता का आयोजन पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन और डीएसपी ट्रैफिक सोनू नरवाल की देखरेख में हुआ। प्रतियोगिता परीक्षा के आयोजन में एसएचओ ट्रैफिक हाइवे सुरेश कुमार और जिला समन्वयक महिला सिपाही अलका का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन




हादसों में कमी लाना है उद्देश्य

एसपी शशांक कुमार सावन का कहना है कि प्रतियोगिता से विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ ट्रैफिक नियमों के बारे जानकारी देना व इनके प्रति जागरूक कर सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना हैं। उन्होंने कहा कि हमारे देश, प्रदेश मे प्रतिदिन सड़क हादसों मे बढ़ोतरी हो रही है। इन हादसों मे काफी लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है वही, हादसों मे सबसे ज्यादा 16 से 40 आयु वर्ग के युवा की सख्या होती है। इसलिए युवा वर्ग ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक होगा तो इन हादसों पर काफी हद तक अंकुश लगाया जा सकता है।



इस वर्ग का यह रहा परिणाम

वर्ग-1 (कक्षा तीसरी से पांचवीं ) : पलक राजकीय स्कूल जयसिंहपुरा, रजत बाबू राम मेमोरियल स्कूल घरौंडा, इशांत राजकीय स्कूल दाहा
वर्ग-2 (कक्षा छठी आठवीं ) : दिव्या केडीएम स्कूल घरौंडा, स्वास्तिक चौधरी भरत सिंह स्कूल इंद्री, लवकेश ओपीएस विद्या मंदिर

वर्ग-3 (कक्षा नौवीं से बारहवीं) : अन्नु राजकीय स्कूल संगोहा, रिया राजकीय स्कूल दादूपुर, टिंकू राजकीय स्कूल घरौंडा

वर्ग-4 (यूजी और पीजी) : मयंक पंडित चिरंजीलाल राजकीय कॉलेज, महक राजकीय कॉलेज असंध, कर्ण डीएवी कॉलेज करनाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें