करनाल। कनाडा भेजने के नाम पर 12 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने जसबीर निवासी करनाल व उसकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। रांवर रोड विकास कॉलोनी निवासी बंटी ने बताया कि आरोपी जसबीर उनकी किराने की दुकान पर सामान लेने आता था। दिसंबर 2018 में उसने बताया कि वह विदेश भेजने का काम करता है। वह उसे कनाडा में तीन लाख रुपये महीने की सेलरी पर नौकरी भी लगवा देगा। वह उसकी बातों में आ गया। आरोपी ने कनाडा भेजने के नाम पर 15 लाख रुपये मांगे। 12 लाख रुपये में वीजा मिलने पर और बाकी राशि वीजा मिलने के बाद देना तय हुआ। उसने अलग-अलग तारीखों में आरोपी को 12 लाख रुपये दे दिए लेकिन आरोपी ने उसे न तो कनाडा भेजा न उसे नौकरी दिलाई और 12 लाख रुपये ठग लिए। जब वह रुपये मांगता है तो आरोपी जान से मारने की धमकी देता है। सेक्टर-32, 33 थाना प्रभारी जितेंद्र ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद