फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव में पड़ोसी बुजुर्ग ने मंदबुद्धि लड़की से किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
इंद्री। खंड के एक गांव में एक बुजुर्ग व्यक्ति द्वारा दिव्यांग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला की मां की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। वहीं, लड़की का मेडिकल कराने के लिए विशेषज्ञों से संपर्क किया जा रहा है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में लड़की की मां ने बताया कि उसकी 19 वर्षीय बेटी घर पर अकेली थी, इसी दौरान उसका पड़ोसी (60 वर्षीय) बुजुर्ग ने लड़की को बहका लिया और बाहर ले गया। बाद में आरोपी ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गया। महिला ने बताया कि जब वह घर पहुंची तो उसकी बेटी रोती हुई मिली। महिला ने बताया कि उसकी बेटी ने उसे इशारों में बताया कि उसके साथ गलत काम किया गया है। इस पर महिला ने इंद्री थाने में शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इस मामले में महिला सब इंस्पेक्टर शारदा ने बताया कि पीड़ित लड़की की मां की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। दरअसल, अभी पुलिस विशेषज्ञ से संपर्क साध रही है, जिससे कि वह लड़की क्या बताना चाह रही है, उसको समझा जा सके। इसके बाद ही उसका मेडिकल कराया जाएगा। जहां तक आरोपी की गिरफ्तारी की बात है तो उसके घर पर छापामार कार्रवाई की गई थी, लेकिन घर पर ताला लटका मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें