असंध। असंध के विधायक बख्शीश सिंह विर्क ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ऐसी प्रशासनिक व्यवस्था लागू की है, जिसमें अधिकारियों और आम जनता के बीच की दूरी को खत्म किया गया है, अब आमजन को किसी भी कार्य के लिए अधिकारियों व विधायकों से मिलने के लिए बिचौलिए की जरूरत नहीं। विधायक ने खुले दरबार में आई शिकायतों के निवारण के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कहा कि अपने कार्यों के लिए लोगों को कार्यालय के चक्कर न काटने पड़ें और निर्धारित समय में लोगों की समस्या का समाधान हो। विधायक शुक्रवार को असंध के बीडीपीओ कार्यालय में जनता दरबार के दौरान लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। लोगों की समस्याओं के अनुसार विधायक ने अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए।