फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लागू करवाने के लिए सर्व कर्मचारी संघ ने भरी हुंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। आल हरियाणा पावर कार्पोरेशन वर्कर यूनियन की चारों यूनिटों की बैठक एचवीपीएन का पलेक्स में हुई। अध्यक्षता कालूराम शर्मा ने की व संचालन सतीश मान ने किया। राज्य चेयरमैन देवेंद्र हुड्डा व सर्व कर्मचारी संघ के राज्य महासचिव सुभाष लांबा विशेष रूप से पहुंचे। मीटिंग में निगम मैनेजमेंट व सरकार के खिलाफ नारे लगाए गए। चारों डिवीजनों में एक्सईएन को एसीएस के नाम ज्ञापन सौंपा गया। सुभाष लांबा, देवेंद्र हुड्डा, एनपी सिंह चौहान, कालूराम शर्मा व सतीश मान ने कहा कि केंद्रीय ट्रेड यूनियन, केंद्र सरकार के कर्मचारी व राज्य सरकारों के कर्मचारी लगातार पिछले 25 वर्षों से हड़ताल करते आ रही हैं। अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन के अनुसार कर्मचारियों को हड़ताल करने का अधिकार है। हड़ताल व आंदोलनों के कारण कभी कर्मचारियों की प्रमोशन नहीं रोकी गई। अब चारों निगमों में प्रमोशन रोकी जा रही हैं। मुख्य मांगों में ठेका प्रथा बंद करना, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, अनुभव के आधार पर वेतन बढ़ोतरी आदि शामिल हैं। सात मार्च को एसीएस पावर का घेराव किया जाएगा। इस अवसर पर सर्कल सचिव मुकेश जांगड़ा, मलकीत सिंह, अव्वल सिंह, राजेंद्र राणा, वाईपी यादव, राकेश कौशिक मेहर सिंह, जगमाल, नरेश, रविंद्र मान, शंटी, सतपाल, भाग सिंह, नफे सिंह चौहान, सुरेश रसीन, रोशनलाल गुप्ता, नरेश मेहता, अशोक पांचाल, संजीव, जोगिंद्र, मनोज, विशाल, देवीदत्त पांडे, विकास, कृपाल सिंह नैन, राजेश जेई, रामनाथ वालिया, महेंद्र सिंह, सुरेश भौरिया, हीरश, सुरेंद्र मनीष, सुरेंद्र शर्मा, अमित, मदन, राममेहर कौशिक व सतीश शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें