अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। पं. चिरंजीलाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय में बुधवार को भौतिकी विभाग की ओर से राष्ट्रीय विज्ञान दिवस-2019 के अंतर्गत अंतर जिला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिले के विभिन्न महाविद्यालयों के 80 प्रतिभागियों ने निबंध लेखन, नारा लेखन, पोस्टर मेकिंग और मॉडल प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। प्राचार्या डॉ. रेखा शर्मा ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया और सफल आयोजन के लिए भौतिकी विभाग की प्रभारी डॉ. ज्योति रोजरा व बाकी स्टाफ सदस्यों को बधाई दी। डॉ. सतीश सोनी, डॉ. रेखा जांगड़ा, डॉ. संदीप और सुखराज कांबोज ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। इस अवसर पर डॉ. एसबी भारद्वाज, राजेश कुमार, अमित कुमार, दर्शनलाल, सुभाष चंद, डॉ. टीपी सिंह, डॉ. निशा मान, कोमल और प्राध्यापिका पूनम मौजूद रहीं।